सोमवार, 7 दिसंबर 2020

MERA BHARAT MAHAN KAB

 भारत सदियों से पूरी दुनिया भारत को एक महान राष्ट्र बोल रही है मान रही है ा 

                          आप किसी भी देश में चले जाओ वहा आपका आदर ही होगा तब जब आप लोगो को बताओ की आप भारत से आये है ा भारत को महान भारत की धन सम्पदा ने नहीं यहाँ के ऋषि मुनियो ने, यहाँ के लोगो ने, यहाँ के विचारो ने बनाया है ा हजारो सालो से इस महान  भारत पर आक्रमण हुए, यहाँ की धन सम्पदा को लुटा गया  , यहाँ की सभ्यता और मंदिरो को तोडा गया फिर भी इस महान भारत के लोगो ने अपनी सभ्यता और विचारो को बचा के रखा ा आज भी भारत में अतिथि को भगवन के समान माना जाता है ा 

                              परन्तु आज की राजनीती और कुछ लोगो के लालच ने इस राष्ट्र को अंदर से खोकला कर  है ा आज का  भारतीय नागरिक जन्म और मरण दोनों भारत की इसी भूमि पर चाहते है परन्तु उज्जवल भविष्य, ऐशो आराम विदेशो में ढूंढ रहे है ा 

                              भारत की उसकी पहचान जो सबको मालूम है सबको दिख रहा है परन्तु कोई कुछ नहीं कर रहा है ा 






ये कुछ फोटोस है तो असली भारत की पहचान है आप भारत के किसी भी छोटे से छोटे गांव कस्बे ढाणी में चले जाओ प्रवेश द्वार पर ही कचरे का ढेर,रास्ते टूटे हुए, नालियों का गन्दा पानी दिखाई देना शुरू होगा ा 

                        गावों के विकास के लिए सरकार हर साल करोड़ो रुपये देती  है ा पर इन रुपयों से सबसे पहले सरपंच का विकास होता है बाद में सरकारी लोगो का और ठेकेदारों का और कुछ बच जाता है तो सड़को का निर्माण, नालियों का निर्माण,पानी की सुविधा और लाइट की सुविधा दी जाती है ा इन कामो में भी ठेकेदार घटिया सामग्री क उपयोग करता है ा लोगो की आँखों के सामने घटिया सामग्री के साथ निर्माण कार्य होता है फिर भी कोई आवाज नहीं उठाता है ा 

                         चुनाव में गांव के सरपंच पद के लिए लोग हजारो - लाखो रुपये खर्च कर देते है लोगो पर शराब, कपडे, खाने पीने,  परिवार के सदस्यों के हिसाब से कैश रुपये भी देकर इन चुनावो को जीतते है और मुर्ख जनता इन लोगो को जितवा देती है ा इन चुनावो को जितने के बाद सरपंच अपने खर्चो की भरपाई पहले करता है ा अपने लिए महंगी गाड़ी, घर की सुविधा करता है वो भी सरकारी पैसो में से चोरी करके ा